₹2273 करोड़ की ब्लॉक डील के बाद 360 ONE WAM के शेयर हुए धड़ाम, 7% गिरे
₹2273 करोड़ की ब्लॉक डील के बाद कैपिटल मार्केट कंपनी 360 ONE WAM के शेयर मंगलवार को 7% तक गिर गए और फिलहाल बीएसई पर यह 6.93% की गिरावट के साथ ₹1136.45 के भाव पर है। ब्लॉक डील के तहत 1.9 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई जो कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी की करीब 5% हिस्सेदारी के बराबर है।