Infibeam Avenues के शेयर सोमवार को 5.13% उछलकर ₹22.95 प्रति शेयर तक पहुंच गए। कंपनी ने बताया कि उसकी राइट्स इश्यू कमेटी की बैठक 19 जून को होगी जिसमें राइट्स इश्यू की कीमत, रिकॉर्ड डेट और अन्य शर्तों पर चर्चा की जाएगी। 9 जून को कंपनी की राइट्स इश्यू कमेटी ने ड्राफ्ट लेटर ऑफ ऑफर को मंज़ूरी दी थी।