$250 मिलियन के अदाणी घूस मामले में शामिल सभी राज्य विपक्ष शासित थे: बीजेपी
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अमेरिका में उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ ऊर्जा ठेकों के लिए $250 मिलियन की घूस देने के आरोप तय होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह राशि जुलाई 2021-फरवरी 2022 तक ओडिशा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की ऊर्जा कंपनियों को दी गई थी जो सभी तब विपक्ष शासित थे।