₹27 करोड़ टैक्स बकाया को लेकर लखनऊ के लुलु मॉल का बैंक अकाउंट किया गया सीज़
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित लुलु मॉल का बैंक अकाउंट इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सीज़ कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉल पर करीब ₹27 करोड़ का टैक्स बकाया था जिसे समय पर जमा नहीं किया गया। बकौल रिपोर्ट्स, कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद भुगतान न होने पर आयकर विभाग ने यह सख्त कार्रवाई की है।