₹3.73 करोड़ की हीरे से जड़ी हुई घड़ी पहनी नज़र आईं नीता अंबानी, तस्वीर हुई वायरल

उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हाल ही में एक इवेंट में $428,455 (लगभग ₹3.73 करोड़) की हीरे से जड़ी हुई पाटेक फिलिप की घड़ी पहनी नज़र आईं जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। इस घड़ी में कुल 2,364 हीरे जड़े हुए हैं। उन्होंने इवेंट में मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिज़ाइन की गई भूरे रंग की साड़ी भी पहनी थी।