दिवंगत अरबपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट (दिल्ली) में पेश हुईं। उन्होंने संजय की बहन मंधीरा के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में सबूत पेश किए। इस दौरान प्रिया को करिश्मा-संजय के बच्चों के बीच चल रहे ₹30,000 करोड़ के विरासत विवाद पर सवालों से बचते हुए व चेहरा छिपाकर कोर्ट से निकलते देखा गया।