₹30 से ₹3000 के पार ट्रेड कर रहा यह शेयर, अब कंपनी ने बड़े निवेश का किया एलान

एसआरएफ लिमिटेड के शेयरों ने एक दशक में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। 2014 में इसका शेयर ₹30 के लेवल पर था जो अब ₹3000 से ज़्यादा के लेवल पर है। वहीं, कंपनी ने गुजरात में एक कृषि-रसायन संयंत्र और इंदौर में एक बीओपीपी फिल्म निर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए ₹750 करोड़ के निवेश का एलान किया है।