inshorts

₹3000 का जुर्माना जमा ना करने पर रुकी आज़म खान की रिहाई: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ₹3000 का जुर्माना ना भरने के कारण सपा नेता आज़म खान की सीतापुर जेल (उत्तर प्रदेश) से रिहाई रुक गई है। बकौल रिपोर्ट्स, कोर्ट में चालान जमा करने और जेल में उसकी रसीद दिखाने के बाद खान को मंगलवार दोपहर 12 बजे तक रिहा किया जा सकता है। आज़म करीब 23 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे।