'33 किलो का कॉस्ट्यूम, 1.8 किलो का मुकुट, गहनों में सांप-राक्षस', क्यों खास है यश का रावण लुक?
कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट-डिज़ाइनर सानिया सरधरिया ने 'इंडिया टुडे' को बताया है कि 'रामायण' में रावण का किरदार निभा रहे यश को 16-20 किलोग्राम वज़न वाले कॉस्ट्यूम पहनने पड़ते थे और कुछ सीन में कॉस्ट्यूम का वज़न 30-33 किलो तक पहुंचा है। गहनों में सांप, त्रिशूल और राक्षसों के चेहरे बने हुए हैं। यह लुक पीतल और गोल्ड-प्लेटेड ज्वेलरी से तैयार हुआ।