₹400 करोड़ से ज़्यादा है झारखंड चुनाव के दूसरे चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार की संपत्ति

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी (सपा) के अकील अख्तर ने ₹400-करोड़ से ज़्यादा मूल्य की संपत्ति घोषित की है। झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, अकील दूसरे चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं जिसके बाद निरंजन राय का स्थान है।