42 वर्षीय अभिनेत्री हैं सबसे ज़्यादा फीस लेने वालीं भारतीय ऐक्ट्रेस, ले रहीं इतने करोड़

'हॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट में कहा गया था कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (42) ने एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी29' के लिए ₹30 करोड़ लिए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने हाई फीस लेने वालीं दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, करीना कपूर और नयनतारा को पछाड़ दिया है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि दीपिका ने 'कल्कि 2898 एडी' के लिए ₹20 करोड़ लिए थे।