₹4200 करोड़ से बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर पड़ीं दरारें; सपा नेता ने शेयर किया वीडियो
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 13-जुलाई को उद्घाटन के महज़ 12 दिन बाद ₹4,200 करोड़ की लागत से बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में दरारें पड़ गई हैं। सपा नेता मधुसूदन यादव ने एक्सप्रेसवे का वीडियो शेयर किया जिसमें दरारें और कई जगह धंसे हुए हिस्सों में पानी भरा दिख रहा है। उन्होंने इसे सरकार का 'भ्रष्टाचार' बताया।