दिग्गज अभिनेता आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े समेत 22 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। बागपत में 500 से अधिक लोगों से 5-साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ₹5 करोड़ की ठगी हुई है जिसे 'द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट ऐंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी' ने अंजाम दिया है। आलोक नाथ और श्रेयस इसके ब्रैंड एम्बैसडर हैं।