₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को मंज़ूरी मिलने के बाद भारतीय सेना को क्या-क्या मिलेगा?
रक्षा खरीद परिषद ने ₹52,000 करोड़ के हथियारों और रक्षा प्रणालियों की खरीद को मंज़ूरी दे दी है। इसके तहत भारतीय सेना को आकाश तरंग ऐंटी-UAV इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, मैन-पोर्टेबल ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम और जेट-बेस्ड कामिकाज़े ड्रोन सिस्टम मिलेंगी। वहीं, नौसेना को नेवल शिप-बॉर्न अनमैन्ड एरियल सिस्टम और अन्य चीज़ें मिलेंगी। वायु सेना को फिक्स्ड-विंग हाई-एल्टीट्यूड स्यूडो सैटेलाइट मिलेगा।