For the best experience use inshorts app on your smartphone

Finance News

बजाज फिनसर्व के प्रमोटर समूह की कंपनी एंटिटीज़ बजाज होल्डिंग्स और जमनालाल संस ब्लॉक डील के ज़रिए बजाज फिनसर्व में 1.94% तक हिस्सेदारी बेच सकती हैं। इस डील में बेस साइज़ ₹4750 करोड़ का होगा जबकि ₹1078 करोड़ का अपसाइज़ ऑप्शन शामिल किया गया है। डील का फ्लोर प्राइस ₹1,880 प्रति शेयर रखा गया है।
short by मनीष झा / 10:51 pm on 05 Jun
वेल्‍थ एडवाइजर सुजीत एसएस ने मिडल क्लास को लेकर कहा है, "पिछले 11-महीनों में म्यूचुअल फंड ने नेगेटिव रिटर्न दिया...बढ़ती स्कूल फीस...10 मिनट डिलीवरी ऐप्स...और...बाय-नाउ-पे-लेटर स्कीम लोगों की सैलरी को...रेत की तरह उड़ा रहे हैं।" उन्होंने बताया कि अब निवेश की जगह ईएमआई लोगों की बचत खत्म कर रही है और कार खरीदकर लोग गरीबी को दावत दे रहे हैं।
short by / 03:52 pm on 26 Aug
सीए सार्थक आहूजा ने कहा है, "ज्वेलरी पर ज़ीरो परसेंट मेकिंग चार्ज स्कैम है...दुकानदार के झांसे में न आएं...देखें कि आप ज़्यादा भुगतान तो नहीं कर रहे।" उन्होंने कहा, "0% के तहत ज्वेलर्स वेस्टेज चार्ज लेते हैं, सोना महंगा बेचते हैं, स्टोन-जेम्स की कीमत अधिक रखते हैं। वापस बेचने पर 90% की जगह सोने के मूल्य का 70-80% देते हैं।"
short by Tanya Jha / 08:00 am on 05 Oct
भारतीय रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे बढ़कर 87.68 के स्तर पर पहुंचकर लगभग दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तेज़ी बाज़ार कारकों, केंद्रीय बैंक की नीतियों, वैश्विक व्यापार धारणा में सुधार, घरेलू शेयर बाज़ार की मज़बूती और कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण आई है।
short by Aakanksha / 01:47 pm on 16 Oct
मनीकंट्रोल के मुताबिक, अगर वर्तमान में किसी 30-वर्षीय शख्स का खर्च ₹20,000/माह है तो 6% महंगाई दर के हिसाब से 60-साल की उम्र में उसका खर्च लगभग ₹1,14,860/माह होगा। महंगाई में सिर्फ 1-2% की बढ़ोतरी भविष्य का खर्च बढ़ा सकती है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति 30-साल का है तो 7% महंगाई पर उसे ₹1,52,000/माह की ज़रूरत होगी।
short by / 12:53 pm on 27 Oct
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने अमेरिका में प्रस्तावित HIRE ऐक्ट को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यह भारत की सेवा निर्यात और ग्लोबल टैलेंट आपूर्ति श्रृंखला के लिए H-1B वीज़ा शुल्क बढ़ने से कहीं अधिक 'गंभीर खतरा' बन सकता है। उन्होंने कहा, "इसके ज़रिए...आउटसोर्स सेवाओं पर टैरिफ लगता है...तो असर लंबे समय तक रह सकता है।"
short by Aakanksha / 03:45 pm on 02 Nov
शेयर बाज़ार में 17 नवंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। इनमें एशियन पेंट्स ₹4.50 का, इंफो एज ₹2.40 का और कोचीन शिपयार्ड ₹4 का इंटरिम डिविडेंड देंगी। वहीं, अशोक लेलैंड ₹1 का, आईआरसीटीसी ₹5 का डिविडेंड, ऑयल इंडिया ₹3.5 का और MRF लिमिटेड ₹3 का डिविडेंड देने वाली है।
short by Aakanksha / 08:43 am on 16 Nov
अगर किसी व्यक्ति की ₹50,000/माह सैलरी है वह तब भी ₹1 करोड़ का फंड बना सकता है। ग्रो के एसआईपी कैलकुलेटर के अनुसार, सालाना 12% औसत ब्याज से एसआईपी में ₹10,000/माह निवेश करने पर 21 साल में ₹1,04,30,067 का फंड बन जाएगा। वहीं, सालाना 12% औसत ब्याज से ₹20,000/माह निवेश करने पर 16 साल में ₹1,09,16,193 का फंड बन जाएगा।
short by Aakanksha / 07:10 am on 05 Jan
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मज़बूत ग्लोबल संकेतों के बीच दिल्ली में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत लाइफटाइम हाई ₹1,46,500 पर पहुंच गई है। चांदी एक दिन में ₹15,000 बढ़कर रिकॉर्ड ₹2,86,000/किलोग्राम पर पहुंच गई है। पीटीआई के मुताबिक, पिछले 4 कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमत ₹42,500/किलोग्राम चढ़ी है और गोल्ड इस साल ₹8,800/10 ग्राम चढ़ा है।
short by / 06:53 pm on 14 Jan
केंद्र सरकार ने CGHS लाभार्थियों के लिए OPD चार्ज को लेकर चल रही उलझन पर स्पष्टीकरण जारी किया है। सरकार ने साफ किया है कि ₹700 की OPD कंसल्टेशन फीस सिर्फ सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर के लिए ही मान्य होगी। वहीं, ₹350 की OPD फीस उन डॉक्टरों के लिए होगी जिनके पास DM या MCh जैसी सुपर स्पेशलिस्ट डिग्री नहीं है।
short by Aakanksha / 04:32 pm on 20 Jan
भारत के किन राज्यों पर सबसे ज़्यादा कर्ज़ है?
short by शुभम श्रीवास्तव / on 26 Jan 2026,Monday
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की राज्य वित्त: बजट अध्ययन रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार, बढ़ती वित्तीय ज़रूरतों के चलते राज्यों की बाज़ार उधारी तेज़ी से बढ़ी है। बकौल रिपोर्ट, 2024-25 में तमिलनाडु और महाराष्ट्र लगभग ₹1.23-लाख करोड़ के साथ सबसे बड़े कर्ज़दार हैं। मध्यप्रदेश, कर्नाटक, झारखंड और उत्तराखंड में कर्ज बढ़ा है जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार की उधारी घटी है।
short by शुभम श्रीवास्तव / 08:56 am on 26 Jan
मनीकंट्रोल के आकलन के मुताबिक, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3/लीटर की बढ़ोतरी के बाद भी तेल कंपनियों को अमेरिका-ईरान युद्ध से पहले के स्तर पर मुनाफा कमाने के लिए 16% की और बढ़ोतरी करनी होगी। ₹2/लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी से तेल कंपनियों की मंथली अंडर रिकवरी ₹50,450 करोड़ से घटकर ₹47,139 करोड़ रह जाएगी।
short by वेद प्रकाश शर्मा / 03:53 pm on 15 May
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से कुछ लोग अपनी पुरानी लग्ज़री घड़ियों को पिघलवा रहे हैं। दरअसल, उन घड़ियों में लगे सोने की कीमत उनके रीसेल प्राइस से ज़्यादा हो गई है। एक ओमेगा कॉन्स्टेलेशन घड़ी में लगे सोने की कीमत लगभग ₹7.3 लाख थी जो उसकी अनुमानित नीलामी कीमत से 35% ज़्यादा है।
short by चंद्रमणि झा / 08:11 pm on 14 Jun
आरबीआई ने सभी बैंकों को बड़ी रकम वाले बल्क डिपॉज़िट पर जमा राशि के आकार के आधार पर अलग-अलग ब्याज देने की अनुमति दे दी है। अधिक राशि जमा करने वाले ग्राहकों को अधिक ब्याज मिल सकेगा। बैंक रोज़ सुबह 10 बजे तक नई ब्याज दरें सार्वजनिक करेंगे। ये दरें सभी ग्राहकों और शाखाओं में समान रूप से लागू होंगी।
short by वेद प्रकाश शर्मा / 07:01 pm on 31 Jul
Jio-bp ने बढ़ाई पेट्रोल-डीज़ल की कीमत
short by शुभम गुप्ता / on 11 Oct 2026,Sunday
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ समर्थित जियो-बीपी ने भारत में पेट्रोल की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों की ऊंची कीमतों से खुदरा मार्जिन पर दबाव के बीच दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले नायरा एनर्जी ने तेल के दाम में बढ़ोतरी की थी।
short by शुभम गुप्ता / 11:07 pm on 11 Oct
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone