'6 महीने तक शूटिंग रुकवाई फिर बढ़ा दी थी फीस'; राइटर का दावा- अक्षय खन्ना ने मुझे फिल्म से निकलवाया
राइटर मनीष गुप्ता ने आरोप लगाया है कि ऐक्टर अक्षय खन्ना ने सेक्शन-375 की शूटिंग 6-महीने तक रुकवा दी थी। कॉन्ट्रैक्ट के बावजूद उन्होंने दूसरी फिल्म के लिए डेट्स दे दीं और लौटकर फीस ₹2-करोड़ से बढ़ाकर ₹3.25-करोड़ मांग ली। मनीष का दावा है कि कंट्रोल को लेकर विवाद के बाद अक्षय ने उन्हें फिल्म से निकलवा दिया।