हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए फिल्म 'आरआरआर' फेम अभिनेता जूनियर एनटीआर एक लग्ज़री मास्टरपीस घड़ी पहने दिखे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता ने जो घड़ी पहनी थी वह रिचर्ड मिल आरएम 40-01 टूरबिलन मैक्लैरन स्पीडटेल है जिसकी कीमत कथित तौर पर करीब ₹7.47 करोड़ है। बकौल रिपोर्ट्स, अभिनेता आगामी फिल्म 'वॉर 2' के लिए मुंबई पहुंचे थे।