₹70 पर लिस्ट हुआ ₹60 वाला शेयर, इस SME IPO को मिला था धांसू रिस्पांस
वाह केमिकल्स के शेयर ₹60 के इश्यू प्राइस के मुकाबले BSE SME पर गुरुवार को ₹70 पर सूचीबद्ध हुए, जिससे IPO निवेशकों को 16.67% का लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में कुछ गिरावट आई लेकिन निवेशक अब भी 15.75% के मुनाफे में हैं। ₹13 करोड़ के इस SME IPO को कुल 87-गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था।