रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की शूटिंग ₹700 करोड़ के भारी बजट के कारण टाल दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, इस फिल्म को कोई भी स्टूडियो फंड करने को तैयार नहीं है और फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने भी इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिया है। फिल्म के निर्माता राकेश रोशन फिलहाल स्टूडियो ढूंढ़ रहे हैं।