सीगल इंडिया के शेयर खरीदने के लिए सोमवार को निवेशक टूट पड़े और इसके शेयर ने इंट्राडे में 5% की बढ़त के साथ ₹273.70 प्रति शेयर का उच्च स्तर छुआ। वहीं, शेयरों में यह तेज़ी ₹712 करोड़ के सोलर प्रोजेक्ट मिलने की खबर के चलते देखी गई है। ये प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री सौर कृषी वाहिनी योजना 2.0 के तहत लगाए जाएंगे।