अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस में हुई एक नीलामी में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी का एक जोड़ी अंडरवियर $9,100 (करीब 8 लाख) में बिका है। इसे 1940 के दशक का बताया जा रहा है जब केनेडी नेवी में सेवाएं दे रहे थे। गौरतलब है, इस पर केनेडी का निक नेम 'Jack' कढ़ाई से उकेरा गया है।