inshorts

'80 साल की ज़िंदगी में 15 साल बर्बाद किए', जावेद अख्तर ने बताया उन्हें किस चीज़ का पछतावा हुआ

गीतकार जावेद अख्तर ने बताया है कि शराब की लत के कारण उन्होंने अपनी ज़िंदगी के करीब 15 साल बर्बाद कर दिए। बरखा दत्त से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह हर रात एक बोतल शराब पीते थे। उन्होंने आखिरी बार 31 जुलाई 1991 को शराब पी थी। जावेद के मुताबिक, नशे में उन्होंने ज़िंदगी की कई बड़ी गलतियां कीं।