₹81 का शेयर ₹153 पर हुआ लिस्ट, पहले ही दिन निवेशकों को 90% मुनाफा

मानस पॉलिमर्स ऐंड एनर्जीज़ के शेयरों की सोमवार को करीब 90% प्रीमियम पर धमाकेदार लिस्टिंग हुई और पहले ही दिन निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना हो गया। एनएसई के एसएमई प्लैटफॉर्म पर इसके शेयर ₹153.90 के भाव पर लिस्ट हुए। कंपनी ने आईपीओ के तहत प्रत्येक शेयर के लिए ₹81 का प्राइसबैंड फिक्स किया था।