यूपी के लखनऊ में अभिनेता आलोक नाथ, श्रेयस तलपड़े और एक क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पांच अन्य सदस्यों के खिलाफ 45 निवेशकों से कथित तौर पर ₹9.12 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। सोसाइटी पर आरोप है कि उसने एजेंट्स से निवेशकों से और पैसे लाने को कहा लेकिन बाद में उन्हें पैसे नहीं दिए।