कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय बजट 2025-26 में ₹12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट के एलान को लेकर कहा है, "एक मुहावरा बिल्कुल सटीक बैठता है कि 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।" उन्होंने कहा, "पूरा देश महंगाई और बेरोज़गारी की समस्या से जूझ रहा है लेकिन मोदी सरकार झूठी तारीफ बटोरने पर उतारू है।"