'Bigg boss कन्नड़' का सेट बीच शो में किया गया सील, प्रतियोगियों को निकाला गया बाहर
कर्नाटक के लोकप्रिय रिऐलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़-12' के सेट को कथित पर्यावरण उल्लंघनों को लेकर सील कर दिया गया है। रामनगर में स्थित सेट के गेट बंद कर दिए गए और प्रतियोगियों को परिसर से बाहर ले जाया गया है। यह कार्रवाई कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्टूडियो कंपनी को शटडाउन नोटिस जारी किए जाने के बाद हुई।