'CM भजनलाल जब कृष्ण की पूजा करते हैं तो बारिश होती है', ये क्या बोल गए राजस्थान के मंत्री

राजस्थान के मंत्री केके विश्नोई ने बारिश से जलजमाव के सवाल पर कहा है, "मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जब भी भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं तो बारिश होती है।" उन्होंने आगे कहा कि बारिश रुकवाने के लिए भगवान इंद्र से अनुरोध करना पड़ता है। कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि मानवीय संकट की ज़िम्मेदारी भगवान पर डालना हास्यास्पद है।