ESIC में इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के 225 पदों पर निकली भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर ग्रेड 2 के 225 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन UPSC CMSE 2024 की मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा और अलग से कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। गौरतलब है कि उम्मीदवार के पास MBBS की डिग्री होना अनिवार्य है।