'INDI गठबंधन के तीन बंदर- पप्पू, टप्पू और अप्पू', बिहार में विपक्ष पर हमलावर हुए योगी आदित्यनाथ

बिहार के दरभंगा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, "इंडी गठबंधन के तीन बंदर हैं पप्पू, टप्पू और अप्पू। पप्पू सच बोल नहीं सकता है, टप्पू सच देख नहीं सकता है और अप्पू सच सुन नहीं सकता है।"