सैकनिल्क के मुताबिक, ऐक्टर धनुष की फिल्म 'OM: ऑपरेशन मोल' ने पहले दिन दुनियाभर में ₹31.55 करोड़ की कमाई कर ली है। भारत में ₹17.7 करोड़ और विदेशों में ₹11 करोड़ की कमाई हुई। हालांकि, तमिल संस्करण सबसे आगे रहा। यह धनुष के करियर की सबसे बड़ी पहले दिन की ओपनिंग है, जिसने 'तेरे इश्क में' के ₹16 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ा।