ऐक्टर सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण' पर रोक के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और हाईकोर्ट ने फिल्म के मेकर्स को नोटिस जारी किए हैं। सलमान ने कहा कि पर्सनैलिटी अधिकारों का उल्लंघन करने वाली यह फिल्म उनकी अनुमति के बिना बनाई गई और दिखाया गया है कि उनके अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन हैं।