'अग्निपथ' के एक सीन की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने गलती से दे दी थी गाली: विक्रम भट्ट

फिल्म 'अग्निपथ' में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने बताया है कि 'अग्निपथ' के एक फाइट सीन की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने गलती से गाली दे दी थी। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन के बगल में खड़े लोग हैरान रह गए थे, बाद में अमिताभ ने वह हिस्सा हटाने को कहा था।