'अज़ुल' गाने को लेकर बढ़ रहे विवाद के बीच गुरु रंधावा ने क्रिप्टिक पोस्ट कर दिया जवाब

गुरु रंधावा के नए गाने 'अज़ुल' में स्कूल गर्ल्स को अश्लील तरीके से दिखाने का आरोप लगा है। न्यूज़ 18 के मुताबिक, इसमें रंधावा लड़कियों की तुलना शराब के ब्रैंड्स से कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने कहा, "जब मैं सबको खुश करने की कोशिश करने लगता हूं...तब मुझे बुरा लगता है...जब मैं खुश होता हूं...तो बाकी दुखी होते हैं।"