'अबकी बार मोदी सरकार' पर खूब हुई थी माथापच्ची, फिर यूं माने थे पीयूष पांडे

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि 2014 के BJP का नारा 'अबकी बार मोदी सरकार' देने वाले दिवंगत ऐड गुरु पीयूष पांडे ने शुरू में पॉलिटिकल ब्रैंडिंग असाइनमेंट को मना कर दिया था। गोयल ने कहा, "उनके साथ 7 घंटे बैठा, वह मना करते रहे...लेकिन अगली सुबह उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, 'यह देश की ज़रूरत है'।"