inshorts

अभिनेता दीपक तिजोरी के साथ हुई ₹2.5 लाख की धोखाधड़ी, 3 पर केस दर्ज

बॉलीवुड अभिनेता दीपक तिजोरी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। दीपक से उनकी अपकमिंग हिंदी फिल्म 'टॉम डिक ऐंड मैरी' के लिए फंडिंग दिलाने के नाम पर ₹2.5 लाख की धोखाधड़ी की गई। अभिनेता की शिकायत के आधार पर मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।