'अमर सिंह चमकीला' की कहानी वरदान साबित हुई: इंटरनैशनल एमी के लिए नामांकन पर इम्तियाज अली
फिल्ममेकर इम्तियाज़ अली ने फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को इंटरनैशनल एमी पुरस्कार के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "चमकीला की कहानी हमारे लिए वरदान की तरह है। खुशी है कि फिल्म पहचान बना रही है...गर्व है कि हम भारत को उस मंच पर ला पाए...जहां इतने सारे अंतरराष्ट्रीय दिग्गज खड़े हैं।"