फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में लीड एक्ट्रेस रहीं शालिनी पांडेय ने बताया है कि फिल्म की सफलता के बावजूद इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें सीरियसली नहीं लिया। उन्होंने कहा, "जब मैं 'अर्जुन रेड्डी' के बाद आई तो...मुझे एहसास हुआ कि...मैं निर्देशक से कुछ कहना चाहती हूं...तो वे मुझे गंभीरता से नहीं लेते।" बकौल शालिनी, निर्देशक कहते थे 'अपना दिमाग मत लगाओ'।