'अलायंस' की पार्टी में सोहेल खान के लुक से लोग हुए हैरान, सेहत पर जताई चिंता
'अलायंस' शो की पोस्ट-पार्टी की तस्वीरें सामने आने के बाद अभिनेता सोहेल खान का 12 किलो वज़न घटने पर फैंस ने चिंता जताई। एक यूजर ने पूछा, "सोहेल खान को क्या हुआ?" वहीं कुछ लोगों ने ओज़ेम्पिक की ओवरडोज़ का अंदेशा जताया। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा, "उम्मीद है उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं है।"