'अलाहबादिया' सरनेम क्यों लगाते हैं यूट्यूबर रणवीर?

यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया का पूरा नाम रणवीर सिंह अरोड़ा है। उन्होंने बताया था कि उनका परिवार पाकिस्तान से आया था और उनके किसी रिश्तेदार को इलमवादी टाइटल दिया गया था। उन्होंने कहा था, "यह भारत में आकर इलमवादी से अलाहबादिया में बदल गया। अलाहबादिया मेरा फैमिली टाइटल है जिसके चलते मैं भी अलाहबादिया सरनेम इस्तेमाल करता हूं।"