'अहंकार ईश्वर का भोजन है', दिल्ली में 'आप' की हार के बाद विश्वास ने रीपोस्ट किया पुराना पोस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में 'आप' की हार के बाद पूर्व 'आप' नेता और कवि कुमार विश्वास ने X पर 'अहंकार ईश्वर का भोजन है' वाला अपना पुराना वीडियो पोस्ट रीपोस्ट किया है। वीडियो में उन्होंने कहा था, "सिद्धियों के मद में खुद को इतना शक्तिशाली मत समझो कि जिन्होंने सिद्धियां दीं उन्हें ही आंखें दिखाने लगो।"