'आउटसाइडर्स के लिए चीज़ें आसान होती हैं', नेपो किड्स पर इम्तियाज़ अली ने दिया बड़ा बयान
फिल्ममेकर इम्तियाज़ अली ने नेपो किड्स और आउटसाइडर्स के मुद्दे पर कहा है कि बाहरी लोगों के लिए चीज़ें आसान होती हैं। बकौल अली, जो लोग फिल्मी परिवार में पैदा होते हैं उनके लिए खुद को साबित करना एक बड़ी चुनौती होती है। साथ ही उन्होंने अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की है।