दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने 'आप' और कांग्रेस के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बीजेपी को हराने के लिए 'आप' भी लड़ती है और कांग्रेस भी लड़ती है लेकिन अलग-अलग। अगर एक साथ होती तो दिल्ली में पहले एक घंटे में ही बीजेपी की हार सुनिश्चित हो जाती।"