दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्ज़िट पोल पर कहा, "हमने दिल्ली के तीन चुनाव लड़े थे और यह चौथा चुनाव है।" उन्होंने कहा, "2013 और 2015 के एग्ज़िट पोल ने हमें हराया व 2020 में हमें कम सीटों पर आंका गया। मुझे लगता है 'आप' को एग्ज़िट पोल हमेशा कम आंकते हैं।"