'आप' के सोमनाथ भारती व सौरभ भारद्वाज को मिली हार, अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे गोपाल राय

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' नेता सोमनाथ भारती को मालवीय नगर सीट से बीजेपी के सतीश उपाध्याय ने हरा दिया। वहीं, ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से 'आप' प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज को बीजेपी की शिखा राय ने शिकस्त दी। इसके अलावा दिल्ली सरकार के मौजूदा मंत्री व 'आप' नेता गोपाल राय अपनी सीट (बाबरपुर) बचाने में कामयाब रहे।