'आप' ने जारी की दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची, केजरीवाल की सीट घोषित

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 'आप' ने रविवार को 38 प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी मौजूदा सीट नई दिल्ली से उम्मीदवार घोषित किया गया है जबकि मुख्यमंत्री आतिशी भी अपनी मौजूदा सीट कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज व शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन चुनाव लड़ेंगे।