inshorts

'आप' ने जारी किया पीएम मोदी व राहुल समेत 11 नेताओं का पोस्टर, लिखा- सारे बेईमान हैं

'आप' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 11 नेताओं का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में लिखा है, "केजरीवाल की ईमानदारी, सारे बेईमानों पर पड़ेगी भारी।" गौरतलब है कि 'आप' और कांग्रेस लोकसभा चुनाव के समय बने INDIA गठबंधन में सहयोगी हैं।