'आप' ने दिल्ली की दो विधानसभा सीटों पर बदले उम्मीदवार
'आप' ने बुधवार को दिल्ली की दो विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए। 'आप' ने अब नरेला से दिनेश भारद्वाज की जगह शरद चौहान को और हरिनगर से राजकुमारी ढिल्लों की जगह सुरिंदर सेतिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है, नरेला से शरद चौहान 'आप' के मौजूदा विधायक हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है।