'आप' ने महिलाओं को 'बैंक ऑफ जुमला' के नाम से बांटे चेक; कहा- BJP को थोड़ी शर्म आएगी

दिल्ली में 'आप' ने बीजेपी से महिलाओं को ₹2500 देने का वादा पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। 'आप' ने महिलाओं को 'बैंक ऑफ जुमला' के नाम से चेक बांटे जिस पर ₹2500 लिखे हैं। 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हमें लगता है कि अब बीजेपी को थोड़ी शर्म आएगी और वह अपना वादा पूरा करेगी।"