'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने की मोदी सरकार के इस काम की तारीफ, बताया- उम्मीद से भी बेहतर
'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्लीपर क्लास वेटिंग रूम और शौचालय की साफ-सफाई को लेकर मोदी सरकार की तारीफ की है। भारद्वाज ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "वैसे तो रेल विभाग ने रेल दुर्घटनाओं में रिकॉर्ड बनाया है...मगर आज कुछ अच्छा दिखा तो...सोचा इस बात पर विभाग की तारीफ भी की जाए।"