बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के 'यमुना में ज़हर' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। बिधूड़ी ने कहा, "मुझे जानकारी मिली है कि 'आप' के कार्यकर्ता यमुना में ज़हर मिलाने की साज़िश कर रहे हैं। उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से अपील करता हूं कि यमुना के किनारे पुलिस तैनात की जाए।"